Sirf Ek Banda Kafi Hai Review | Download


 
A common man with honesty and integrity can take on the system when he has truth on his side.

निर्देशक - अपूर्व सिंह कार्की
द्वारा लिखित - दीपक किंगरानी
द्वारा उत्पादित - विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, विशाल गुरनानी, जूही प्रकाश मेहता, आसिफ शेख
अभिनीत - मनोज बाजपेयी
छायांकन - अर्जुन कुकरेती
द्वारा संपादित - सुमीत कोटियन
संगीत दिया है - सिद्धार्थ रॉय
उत्पादन कंपनियाँ - भानुशाली स्टूडियो लिमिटेड , ज़ी स्टूडियोज
द्वारा वितरित - ZEE5
रिलीज़ की तारीख - 23 मई 2023
कार्यकारी समय - 132 मिनट
देश - भारत
भाषा - हिंदी
-------------------------------------------------------------------
द फैमिली मेन' के श्रीकांत तिवारी अब पीसी सोलंकी के रूप में धमाल मचा रहे हैं. जी हां हम बात कर रहे हैं मनोज बाजपेयी की ताजा फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' के बारे में. पीसी सोलंकी के नाम से ही साफ हो जाता है कि ये कहानी कबकी है और किसके बारे में है, हालांकि इस फिल्म में किसी भी किरदार का नाम साफ रूम से नहीं लिया गया है. तो आइए जानते हैं दमदार कहानी के बारे में.

दिलचस्प है कहानी 

कहानी दिल्ली के एक थाने से शुरू होती है जहां एक नाबालिग लड़की किसी धर्म के प्रचार करने वाले बाबा के खिलाफ रेप का आरोप लगाती है और यह बाबा कोई छोटे-मोटे बाबा नहीं बल्कि अच्छी खासी जनता के दिलों में राज करने वाले बाबा होते हैं. धीरे-धीरे कहानी दिल्ली से राजस्थान की तरफ शिफ्ट हो जाती है और कहानी में एंट्री होती है पीसी सोलंकी यानी कि मनोज बाजपेयी की. 

मनोज बाजपेयी तो वैसे सिर्फ नाम ही काफी है लेकिन फिल्म देखने के बाद हर बंदा मनोज बाजपेयी का फैन तो फिर से हो ही जाएगा. पीसी सोलंकी के किरदार को जिस बखूबी के साथ मनोज बाजपेयी ने निभाया है वह बहुत ही काबिले तारीफ है. खैर फिल्म की पूरी कहानी बहुत ही इमोशनल और एक ऐसे मुद्दे को उठाती है जिस मुद्दे के साथ हम हर रोज और हर पल जी रहे हैं. यह कहानी है उस 5 साल लंबी लड़ाई की जो एक नाबालिग लड़की एक बहुत ही शक्तिशाली बाबा के खिलाफ लड़ती है. ना जाने कितने गवाह कितने लोगों की इस केस में जान भी चली जाती है लेकिन पीसी सोलंकी यहां पर वह वकील है जो बहुत सारी Threat calls और जानलेवा हमलों के बाद भी इस केस का साथ नहीं छोड़ते हैं और अदिति सिन्हा यानि नू को न्याय दिलाने में लगे रहते हैं. 

Comments